Monday, October 19th, 2026

नहीं रहे गांगुली सर

रायपुर
कालीबाड़ी स्कूल के पूर्व शिक्षक शंभूनाथ गांगुली का मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया। वे मिहिर और शिशिर गांगुली के पिता थे। कालीबाड़ी स्कूल में पढ?े वाले छात्रों के बीच गांगुली सर के नाम से वे काफी लोकप्रिय रहे। क्लास के भीतर वे जितने कड़क रहते थे क्लास के बाहर उतने ही सहज और सरल। इसलिए अध्यन करने वाले छात्र उनका काफी सम्मान करते थे। उनकी बुलंद व कड़क आवाज स्कूल परिसर में दूर तक सुनाई पड़ती थी। आज उनके निधन की खबर पर स्कूल परिवार के पूर्व व वर्तमान सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय